Headlines

एकीकृत बागवानी विकास मिशन अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन

भिण्ड 28 मार्च 2026/एकीकृत बागवानी विकास मिशन (एम.आई.डी.एच.) के तहत मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा जिला स्तरीय किसान कार्यशाला का आयोजन कम्युनिटी हॉल, एम.जे.एस. कॉलेज के पास भिण्ड में किया गया। जनपद पंचायत भिण्ड की अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल एवं अपर कलेक्टर ने कार्यशाला का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। सहायक संचालक उद्यानिकी सहित विभिन्न अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।
कार्यशाला में उद्यानिकी फसलों की उन्नत खेती तकनीकों पर विस्तृत चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने फसलों में कीट-रोग प्रबंधन, उद्यानिकी फसलों के महत्व एवं भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीक, मधुमक्खी पालन, जैविक खेती के लाभ एवं हाईटेक हॉर्टिकल्चर पर उपयोगी जानकारी साझा की गई। इसके अलावा एम.आई.डी.एच., पी.डी.एम.सी., पी.एम.एफ.एम.ई. जैसी केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख उद्यानिकी योजनाओं का लाभ उठाने पर मार्गदर्शन दिया गया।
किसानों ने विभिन्न सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने तत्काल समाधान सुझाया। कार्यशाला ने किसानों को उद्यानिकी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया।
कार्यशाला के दौरान जैविक, प्राकृतिक एवं परम्परागत रूप से उगाए गए खाद्यान्न, सब्जियां एवं फल उत्पाद की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Please follow and like us:
Pin Share