भिण्ड 26 मार्च 2026/ पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2025-26 हेतु (नवीन एवं नवीनीकरण) के आवेदन MPTAASe पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किये जाने की अंतिम तिथि दिनांक 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन निर्धारित तिथि के भीतर अनिवार्य रूप से ऑनलाईन MPTAASc पोर्टल पर समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत किए जाऐं। ताकि पात्र विधार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नियत समय पर प्रदान किया जा सके।

