ऑंगनवाडी केन्द्र अंतर्गत 5-6 वर्ष के बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने विद्यारंभ प्रमाण पत्र किये वितरित

भिण्ड 24 मार्च 2026/ऑंगनवाडी केन्द्र पर 06 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बालक/बालकों को एकत्रित कर स्कूल में प्रवेश हेतु ऑंगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका के माध्यम से हितग्राहियों को पीले चावल देकर परिवार सहित ऑंगनवाडी केन्द्रों पर आमंत्रित किया गया एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्राथमिक शाला के शिक्षकों एवं अभिभावकों आदि को आमंत्रित कर उनसे विद्यारम्भ प्रमाण पत्रों का वितरण कराया गया।
प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को ऑंगनवाडी केन्द्र 26/4 पर नगर पालिका परिषद भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती वर्षा बाल्मीक के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अंजू तोमर, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती साधना चौधरी के साथ ऑंगनवाडी केन्द्र अंतर्गत समस्त पंजीकृत 5-6 वर्ष के समस्त बच्चों को प्राथमिक शाला में सहज रूप से स्थानांतरित करने और आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा (ईसीई) के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

Please follow and like us:
Pin Share