भाजपा जिला मंत्री युवा आयुष राज बने,समर्थकों में उत्साह

इटावा। भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यसमिति में 8 जिला मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। इन सभी में आयुष राज सबसे युवा चेहरे के रूप में उभरकर सामने आए हैं जिससे संगठन में युवाओं की बढ़ती भागीदारी साफ दिखाई दे रही है।
भाजपा ने इस बार कार्यसमिति में युवाओं को प्रमुखता देते हुए आयुष राज को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके चयन से यह संकेत मिलता है कि भाजपा अब युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर खास जोर दे रही है। आयुष राज के जिला मंत्री बनने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व और जिला अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नू का आभार जताया है और उम्मीद जताई है कि वे संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। नई कार्यसमिति के साथ भाजपा अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेगी। पार्टी को उम्मीद है कि युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं के जुड़ने से आने वाले समय में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Please follow and like us:
Pin Share