इटावा-उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के 09 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रेरणा सभागार, विकास भवन में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वार्षिक पुस्तक “नवनिर्माण के 09 वर्ष” का विमोचन किया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार धर्मवीर प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक, सदर श्रीमती सरिता भदौरिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी लाइन्स आयुषी सिंह द्वारा अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, साइबर जागरूकता एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता पर विशेष बल देते हुए उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी/स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिला चिकित्सक, समाजसेवी एवं अधिवक्ता, विभिन्न विद्यालयों की अध्यापिकाएं तथा छात्राएं व महिला रिक्रूट आरक्षी की उल्लेखनीय सहभागिता रही। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारीगण एवं पुलिस/प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहें
नव निर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया वार्षिक पुस्तक भव्य विमोचन

