Headlines

कुंडोल में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

इटावा। मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत थाना चकरनगर की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम कुंडोल में माता रानी के पंडाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिलाओं, छात्राओं एवं अन्य लोगों को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस टीम ने 112, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान लोगों के साथ ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने तथा ऑनलाइन लेन-देन और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्क रहने की सलाह दी। इस दौरान छात्राओं को जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और जनजागरूकता के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है

Please follow and like us:
Pin Share