Headlines

फूलन देवी डांडा जैन मंदिर में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन, श्रद्धालु कर रहे धर्माराधना

इटावा। शहर के फूलनदेवी डांडा स्थित जैन मंदिर में श्रीमती शीला देवी जैन, धर्मपत्नी स्वर्गीय शांतिलाल जैन द्वारा अपने पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार जैन की स्मृति में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन कराया जा रहा है। 17 अक्टूबर से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान 21 अक्टूबर तक चलेगा। विधान के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, अभिषेक, विधान, भोजन एवं प्रवचन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहा हैं।विधान के आयोजक अशोक जैन, इलाहाबाद परिवार हैं। विधानाचार्य पंडित सुनील धवल शास्त्री एवं पंडित अनिल धवल शास्त्री, भोपाल के सानिध्य में धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराई गई हैं। कार्यक्रम में जैन धर्म के सिद्धांतों, सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान और सम्यक चरित्र के महत्व पर जोर दिया जा रहा है।दैनिक कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 5:30 से 8 बजे तक जाप, पूजा एवं प्रक्षाल, शाम 7 बजे से प्रवचन एवं भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इस धार्मिक आयोजन में प्रमोद जैन गाजियाबाद, आशीष जैन लखनऊ, उत्कर्ष जैन इलाहाबाद, सुनील जैन लखनऊ, कौशल जैन भिंड, राजीव जैन भिंड, हैप्पी जैन, सुमति जैन, प्रदीप जैन, मधुकर जैन,आकाश जैन, अजित जैन, अरुण जैन, सुनील जैन, अवधेश, छिदामी, पंकज और सुभाष सहित अनेक श्रद्धालु सहभागिता कर रहे हैं।महिला वर्ग से शीला जैन, ऊषा जैन, स्नेहलता, नीता, गीता, प्रियंका, पल्लवी, मधु, पुष्पा, प्रीति, सभासद अंजू, अनीता,जूली जैन सुनीता, अंजली, ज्योति दिल्ली, कोमल, नम्रता, ममता, मंजू, अंसूल, गुड़िया, रेखा और शालिनी सहित अनेक महिलाएं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं।आयोजक परिवार ने समस्त जैन समाज के लोगों से विधान में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share