इटावा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के वार्षिक अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 में करीब 300 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सुदिति ग्लोबल एकेडमी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र भेंट किए गए।समारोह में पूर्व जिला जज डॉ. रामलखन सिंह यादव, पूर्व जनपद न्यायाधीश दिलीप सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व अपर महाधिवक्ता राजबहादुर सिंह यादव और ऊषा यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।वक्ताओं ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने, वैज्ञानिक सोच अपनाने और अंधविश्वास से दूर रहने की सलाह दी। जिलाध्यक्ष प्रो. शिवराज सिंह यादव ने बताया कि महासभा वर्ष 2018 से मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ करियर मार्गदर्शन और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है।कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश यादव ने किया। कुश्ती के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए पहलवान होन्द्र प्रताप और रामकुशल यादव को भी सम्मानित किया गया। आयोजन में महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के अनेक लोगों ने सहयोग किया।
यादव महासभा ने 300 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, दिया करियर मार्गदर्शन

