इटावा। शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के दतावली नहर स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने पर विशेष ध्यान दिया गया। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इटावा पुलिस ने त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
दतावली नहर पर मूर्ति विसर्जन स्थल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा

