Headlines

डीएम-एसएसपी ने बकेवर में दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इटावा। शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना बकेवर क्षेत्र में स्थापित बड़े दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और पंडालों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा-अर्चना में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएं।पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है। निरीक्षण के दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share