Headlines

पागल बाबा मंदिर पहुंचे डीएम-एसएसपी, मूर्ति विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा

इटावा। शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना भरथना क्षेत्र स्थित पागल बाबा मंदिर का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में होने वाले मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर अधिकारियों ने तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और विसर्जन कार्यक्रम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने को कहा, जिससे मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस द्वारा धार्मिक आयोजनों और आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share