Headlines

जागेश्वर अखाड़ा में धूमधाम से हुआ रावण दहन, आतिशबाजी देखने उमड़ी भीड़

इटावा। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व पर पक्का तालाब स्थित जागेश्वर अखाड़ा में रावण के पुतले का दहन भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। रावण दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरा परिसर उत्सव के उल्लास से सराबोर नजर आया।रावण दहन से पूर्व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह और नौरंगाबाद चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह का समिति के पदाधिकारियों तरुण वर्मा उर्फ बम्मन पहलवान, राजीव कुमार उर्फ छोटे तथा राकेश वर्मा उर्फ डबोले ने शाल पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद इंस्पेक्टर यशवंत सिंह और चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से रावण के पुतले का दहन किया।
पुतला दहन से पहले हुई भव्य आतिशबाजी ने लोगों का मन मोह लिया। रावण दहन के साथ ही असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया गया। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

Please follow and like us:
Pin Share