Headlines

ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा 2 दिवसीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन – रविन्द्र नाट्य गृह में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

इंदौर। भगवान ऋषभदेव के नाम पर स्थापित ऋषभदेव गौरव न्यास, इंदौर द्वारा आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय विद्वान गोष्ठी का समापन रविन्द्र नाट्य गृह के वातानुकूलित सभागृह में भव्य सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि समारोह में विशेष अतिथि के रूप में उज्जैन की प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती स्नेहलता – श्रवण जी सोगानी उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता रैनेसां यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर जैन गौरव श्री स्वप्निल जी कोठारी ने की।
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से पधारे प्रख्यात विद्वान, पाँच पूर्व कुलपति, वर्तमान चांसलर, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों एवं अन्य कई महान विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे सभागृह में विद्वानों के सारगर्भित विचारों और इंदौर नगर जैन समाज की प्रतिभाओं के सम्मान से गौरव का वातावरण बना रहा।
इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान –
जैन समाज गौरव 2026 से दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक – आशा जैन बड़जात्या को सम्मानित किया गया।
– जैन युवा गौरव – इंजी. अर्पित जैन (वाणी) वाणी-भूषण
– अन्य विशिष्ट प्रतिभाएं – सौरभ बड़जात्या (CS), चिंतन बाकलीवाल (संगीत), ललित जैन (तकनीक), उन्नति झांझरी (वक्ता), श्रीमती अनिका जैन (आर्किटेक्ट), हेमंत जैन (बिजनेस दर्पण), डॉ. जैनेन्द्र जैन (स्वतंत्र पत्रकार), श्रीमती रेखा जैन (श्रीफल न्यूज़)
सभी सम्मानित प्रतिभाओं को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित विद्वानों ने कहा कि समाज की इन प्रतिभाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर न केवल जैन समाज बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी हंसमुख गांधी टीके वेद अशोक खासगीवाला कैलाश वेद निर्मल कासलीवाल अनिल जेनको माहबीर बेनडा विरेन्द्र बड़जात्या नकुल पाटोदी मनीष नायक राहुल जैन स्पोर्ट्स संगीता विनायका उषा पाटनी आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ऋषभदेव गौरव न्यास के अध्यक्ष डॉ. अनुपम जैन, महामंत्री जैनेश झांझरी एवं समस्त पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, विद्वानों एवं सम्मानित प्रतिभाओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन सतत रूप से करने का संकल्प लिया।

Please follow and like us:
Pin Share