इटावा-आगामी त्योहार नवरात्रि एवं ईद के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र (साउंड सिस्टम) के उपयोग को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इसी क्रम में प्रातःकालीन समय में कम्पनी गार्डन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मॉर्निंग वॉक हेतु आने-जाने वाले नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्थ का भी जायजा लिया गया तथा पुलिस की सतर्क उपस्थिति सुनिश्चित की गई। साथ ही सुबह के समय सुनसान सड़कों पर बाइक स्टंट/तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा जनपदवासियों से अपील की जाती है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं ।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर धार्मिक स्थलों एवं मस्जिदों का एसएसपी ने किया निरीक्षण

