इटावा-वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) का शुभारंभ भव्य रूप से किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की भव्य बाइक/स्कूटी रैली (जिसमें पीआरवी वाहन एवं शक्ति मोबाइल भी सक्रिय रूप से शामिल रहे,)को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह द्वारा किया गया यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन इटावा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौराहो — मोतीझील चौराहा, अटल चौराहा, एसएसपी चौराहा, ईदगाह चौराहा, शास्त्री चौराहा, बलराम सिंह चौराहा, पटेल चौराहा एवं नुमाइश चौराहा — से गुजरते हुए पुनः पुलिस लाइन इटावा पर संपन्न हुई।उक्त रैली में बड़ी संख्या में महिला उपनिरीक्षकों एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने रैली को अत्यंत आकर्षक एवं प्रेरणादायी बना दिया।इस जनजागरूकता रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करते हुए यह सशक्त संदेश प्रसारित किया गया कि इटावा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः संवेदनशील, सजग एवं प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के दौरान जनपद के क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, नगर सर्किल के थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इटावा पुलिस मिशन शक्ति फेज द्वितीय चरण का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

