राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत कुश्ती खेल का हुआ आयोजन

भिण्ड 16 मार्च 2026/ राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के माध्यम से नवाचार अन्तर्गत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने हेतु कुश्ती खेल का आयोजन निराला रंग बिहार मेला ग्राउण्ड परिसर भिण्ड में किया गया। कुश्ती खेल कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, नगर पालिका भिण्ड उपाध्यक्ष श्री भानु भदौरिया द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कुश्ती का आयोजन 02 श्रेणियों में (प्रथम 70-90 किग्रा. एवं द्वितीय 90 से ऊपर किग्रा.) किया गया। जिसमें 90 किग्रा. से ऊपर वजन में भानू को प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपये, भूपेन्द्र को द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये, शिवनारायण को तृतीय पुरस्कार 3 हजार रूपये एवं मंजेश को चतुर्थ पुरस्कार 2 हजार रुपये तथा 70 किग्रा. वजन में अमित को प्रथम पुरस्कार 10 हजार रूपये, बलराम को द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये, वशिष्ट को तृतीय पुरस्कार 3 हजार रूपये एवं कृष्णानंद को चतुर्थ पुरस्कार 2 हजार रुपये प्रदान किए गए। आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थायें खेल एवं युवा कल्याण विभाग भिण्ड द्वारा की गईं। इस दौरान अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, खेल विभाग अधिकारी एवं कर्मचारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share