भिण्ड 16 मार्च 2026/जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ गौरव भटनागर, यूनिसेफ जिला समन्वयक डॉ वरुण शर्मा, वीसीसीएम अजय सिंह, डीव्हीएसएम योगेंद्र सिंह यादव के द्वारा आज अटेर ब्लॉक के क्यारीपुरा में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के दिन आयोजित विशेष टीकाकरण अभियान के अंतर्गत आयोजित टीकाकरण सेशन का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान सीएचओ अमित फौजदार अनुपस्थित मिले, जिन पर कार्यवाही करने हेतु सीबीएमओ को निर्देशित किया गया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणजनों को अपने बच्चों का समय पर संपूर्ण टीकाकरण एवं अपनी 14 से 15 वर्ष तक की सभी किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए शपथ दिलवाई गई।
सभी किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगवाने दिलवाई शपथ

