सुरेन्द्र यादव हत्याकांड के फरार आरोपी को कोतवाली थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

दतिया।पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल नेतृत्व में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।दरअसल पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली दतिया के अपराध क्रमांक 15/26, धारा 103(1) बीएनएस में फरार आरोपी विवेक राज गुर्जर पुत्र सिरनाम सिंह गुर्जर, निवासी पठरा उनाव, डालडा फैक्ट्री के पास ठंडी सड़क क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थान पर सावधानीपूर्वक दबिश दी गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी विवेक राज गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी गंभीर प्रकृति के अपराध पंजीबद्ध हैं।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा, एक जिंदा राउंड एवं टीवीएस कंपनी की मोटरसाइकिल विधिवत जप्त की गई। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।सराहनीय भूमिका -उक्त कार्यवाही में निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा,थाना प्रभारी कोतवाली दतिया, उपनिरीक्षक संतोष भार्गव, थाना प्रभारी सिनावल,उप- निरीक्षक अजान सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र मौर्य, प्रधान आरक्षक ब्रजमोहन उपाध्याय; आरक्षक हेमंत, आनंद तोमर,रविंद्र यादव, भरत रावत, अरविंद रावत, नीरज कुमार, धर्मेंद्र शर्मा एवं अजय सिरोही की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share