सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लेकर रील बनाना पड़ा भारी, सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

दतिया।दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन वं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के नेतृत्व में आँपरेशन प्रहार के तहत् चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।27 फरवरी को सोशल मीडिया पर अवैध हथियार (कट्टा ) लेकर वायरल रील की तस्दीक की गई जिसमें आँपरेशन प्रहार के तहत आरोपी दीपक कुशवाहा पुत्र कमल किशोर कुशवाहा निवासी उनाव रोड पठाई पूरा दतिया के कब्जे से अवैध रुप से एक देशी 315 बोर का कट्टा व एक 315 बोर का जिंदा राउँड रखे पाया जाने से समक्ष पंचान मौके पर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25(1-B)(a) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन, निरीक्षक वैभव गुप्ता एवं हमराह फ़ोर्स प्रआर. शिवकुमार सिंह,आर. रमन दुबे,आर. दिलीप प्रधान, आर. प्रहलाद की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share