दतिया पुलिस की कार्रवाई, एयरपोर्ट के पास जुआ फड़ पर दबिश,8 जुआरी गिरफ्तार, 2.29 लाख रुपये जब्त

दतिया।दतिया में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2,29,000 रुपये नगद और ताश की गड्डी जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के नेतृत्व में की गई। 27 फरवरी 2026 को थाना लाँच, थाना उनाव और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने एयरपोर्ट के पास दतिया क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग वहां जुआ खेल रहे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर छिपकर निगरानी की, जहां कुछ व्यक्ति बल्ब की रोशनी में गोल घेरा बनाकर जुआ खेलते पाए गए। घेराबंदी कर आठ आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया, जबकि बृजेन्द्र कमरिया निवासी उनाव रोड दतिया अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों में गोलू उर्फ मोहर सिंह कमरिया (29) निवासी खैरी थाना उनाव, इफराज खान (40) निवासी लहार जिला भिंड, अभिलाष गोस्वामी (38) निवासी रिछरा फाटक दतिया, फिरोज खान (35) निवासी लहार जिला भिंड, शिवम दुबे (20) निवासी उनाव रोड दतिया, अखिल अहिरवार (22) निवासी खलकापुरा दतिया, कपिल साहू (35) निवासी गंजराजगढ़ मार्ग दतिया तथा रिजवान खान (35) निवासी लहार जिला भिंड शामिल हैं। आरोपियों के सामने फड़ से कुल 2,29,000 रुपये नगद और 52 पत्तों की एक ताश गड्डी बरामद की गई। समस्त मशरूका पंचों के समक्ष विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कार्रवाई में विभिन्न थानों के टीआई वैभव गुप्ता, उनाव थाना प्रभारी यतेन्द्र भदौरिया पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share