दतिया।पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी अजय चनाना की मार्गदर्शन में में होली त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना थरेट पुलिस द्वारा 28 फरवरी को रात्रि गश्त के दौरान चीना बंबा रोड पर एक फोर्ड फिगो कार क्रमांक MP 04CG 7484 को लहराते हुए चलाते पाया गया। पुलिस बल द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर वाहन को रोका गया। वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम अरमान पिता चांद बाबू निवासी भांडेर बताया।चालक का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें डॉक्टर द्वारा उसके शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि की गई। तत्पश्चात मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक बलराम दुबे, आरक्षक मुकेश रावत, अंकित भदौरिया एवं राहुल यादव की विशेष भूमिका रही।थाना थरेट पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि होली के त्यौहार पर कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन न चलाए। यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चलाते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए वाहन जप्त किया जाएगा।थाना थरेट पुलिस का उद्देश्य होली पर्व को सुरक्षित,शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।
थरेट पुलिस ने होली से पूर्व शराब पीकर वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई,शराब पीकर कार चलाने वाले पर धारा 185 की कार्यवाही

