छोटी-छोटी कमियों की वजह से कोई योजना नहीं रहे बंद – कलेक्टर

भिण्ड 28 फरवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भिण्ड, समस्त सहायक यंत्री, समस्त उपयंत्री एवं बिजली विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया की भिण्ड जिले में जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उन्हें ग्राम पंचायत को शीघ्र ही हस्तान्तरित किया जाये एवं जो भी योजनाएं प्रगतिरत हैं, उन योजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण किया जाये। साथ ही निर्देशित किया कि आगामी ग्रीष्मकाल हेतु सभी ग्रामों में हैंडपम्प एवं नल जल योजना के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाये एवं जिला व विकासखंड स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन किया जाये।
कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी कर कहा कि छोटी-छोटी कमियों की वजह से कोई योजना बंद नहीं रहनी चाहिए। कमियों को शीघ्रता से दूर कर सभी कार्य तेजी से पूर्ण करें।

Please follow and like us:
Pin Share