बालकों के नियोजन की रोकथाम व जागरूकता के उद्देश्य से बाल श्रम जिला टास्क फोर्स द्वारा चलाया गया अभियान

भिण्ड 27 फरवरी 2026/ श्रम पदाधिकारी भिण्ड ने बताया है कि आज भिण्ड शहर में बाल श्रम अधिनियम, 1986 (संशोधित2016) के तहत बालकों के नियोजन की रोकथाम व जागरूकता के उद्देश्य से बाल श्रम जिला टास्क फोर्स द्वारा अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत संस्थान मालिकों को बालकों से काम न कराने की समझाईश दी गई अभियान के तहत स्पेशल छोले भटूरे बस स्टेण्ड, सलीम ऑटो पार्ट्स पन्ना होटल के सामने, मनोज ट्रेडर्स पुस्तक बाजार, वर्धमान मेडीकल भिण्ड पर कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।

Please follow and like us:
Pin Share