छात्रों और महिलाओं को समझाई गई स्वच्छ जल की महत्‍ता

भिण्‍ड जिले के नगर गोहद में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्‍यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्‍पनी द्वारा पेयजल योजना क्रियांवित की गई है। सामुदायिक जागरूकता के तहत जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल उपयोग को लेकर गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गोहद के किरतपुरा एवं मातापुरा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सामुदायिक विकास अधिकारी सोनिका शर्मा एवं उपयंत्री राहुल शर्मा सहित विद्यालय से मनोज मिश्रा और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि पृथ्वी पर उपलब्ध जल का बहुत कम भाग ही पेयजल के रूप में उपयोग योग्य है तथा जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्हें जल बचत के सरल उपायों की जानकारी देते हुए जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।इसके बाद महिलाओं को नल से जल की उपयोगिता, स्वच्छ पेयजल के महत्व, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से जुड़े आवश्यक पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share