भिण्ड 27 फरवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री रेखा सोनी एवं श्रीमती रीना बंसल ने सुभाष तिराहे स्थित मिष्ठान भंडारों एवं किराने की दुकानों से मिठाईयों एवं किराना खाद्य सामग्रियों के नमूने एकत्रित कर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से जांच किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सुभाष तिराहे स्थित पंडित जी स्वीट्स, अपना स्वीट्स, रीना मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बेसन के लड्डू, सोन पपड़ी, जलेबी, मसाले आदि की जांच की। जांच में श्याम स्वीट्स के पेड़े एवं रीना मिष्ठान भंडार की सोन पपड़ी अमानक पाई गई। जिनको मौके पर ही नष्ट कराया गया। गुप्ता किराना एवं नरेश किराना से दालें, मसाले, शक्कर, गुड़, चावल के नमूने चलित खाद्य प्रयोगशाला से जांच किए।
चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से सुभाष तिराहे पर आम नागरिकों को मिलावट संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। सुभाष तिराहे पर स्थित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य पदार्थों के निर्माण, संग्रह, विक्रय संबंधी जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सुभाष तिराहे स्थित मिष्ठान भंडारों एवं किराने की दुकानों पर की छापामार कार्रवाई

