सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए आज से लगाई जाएगी 14 साल की बच्चियों को फ्री एच.पी.वी. (HPV) वैक्सीन

ग्वालियर – राजस्थान के अजमेर से प्रातः 11:30 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 14 से 15 वर्ष के बीच की उम्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत ग्वालियर जिले में आज से फ्री एच.पी.वी. (HPV) वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस अभियान को गंभीरता से ले और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अभियान को लेकर भोपाल से मध्य-प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री अशोक वर्णवाल, स्वास्थ्य कमिश्नर श्री धनराज राजू एस एवं मिशन संचालक श्रीमती सलोनी सिडाना (एन.एच.एम. ) ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम स आवश्यक निर्देश दिए ।
कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि आज ही एचपीव्ही टीकाकरण के लिए चिन्हित की गई बालिकाओं की सूची स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करायें,। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सचिन श्रीवास्तव से कहा कि अभियान को गम्भीरता से चलाया जाये एवं मार्च 2026 तक चिन्हित सभी 14 से 15 वर्ष के बीच की उम्र की बालिकाओं को टीका अवश्य लग जाये। कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह ने कहा कि बाजार में 4 से 5 हजार रुपए का एक टीका आता है शासन इसे बालिकाओं को नि:शुल्क लगा रहा है । अभियान का प्रचार प्रसार करें, बैठक में श्री एडीएम कुमार सत्यम ने भी इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है, हर साल 1.25 लाख महिलाएं इसकी चपेट में आती है और 75 हजार की मौत हो जाती है ये वैक्सीन महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव करने में लगभग 95 प्रतिशत प्रभावी है। टीकाकरण के लिए U-WIN पोर्टल के जरिए नजदीकी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्लाॅट भी बुक किया जा सकेगा।

सभी बालिकाएं अपने साथ आधार कार्ड या अन्य वैध्य आई.डी. ले जायें, स्वयं रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक https://drive.google.com/drive/folders/1Cg3QPtnIucTAA_1BbUZO2TKnbeQI-EjQ?usp=sharing का उपयोग कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए निम्न मोबाइल नंबर 6232225080 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
निम्न चिन्हित अस्पतालों पर लगाई जायेगी एचपीव्ही वैक्सीन –
सीएचसी भितरवार, सिविल हॉस्पीटल डबरा, जी.आर.एम.सी. मेडिकल कॉलेज, सिविल हॉस्पीटल हजीरा, सिविल हॉस्पीटल हेमसिंह की परेड, सीएचसी मोहना, पीएचसी बरई, पीएचसी हस्तिनापुर, जिला चिकित्सालय मुरार, सी.डी. दीनदयाल नगर, एम.एच.बिरला नगर, एम.एच. लक्ष्मीगंज, सीडी जनकगंज, एम.एच. माधोगंज, यूपीएचसी ठाठीपुर, सी.डी दीन दयाल लधेडी, सी.डी शब्द प्रताप आश्रम, सी.डी. हरिजन बस्ती गेढे वाली सडक ,पर मुफ्त टीका लगवा सकेंगी।

Please follow and like us:
Pin Share