इटावा-होली के त्यौहार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु गठित टीम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण राकेश कुमार सकारिया मृत्युंजय कुमार एवं श्रीमती गायत्री द्वारा स्थान साबित गंज में में खाद्य कारोबारकर्ता असरफ को अपनी दुकान में रंगीन कचरी पापड़ आदि बेचते हुए पाए गए ! मौके पर उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ता असलम ने स्वयं को उक्त खाद्य कारोबार का मालिक बताया रंगीन कचरी में एक अखाद्य रंगों के मिलावट का संदेह होने पर मृत्युंजय कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा उसका नमूना मौके पर सील मोहर कर जांच हेतु संग्रहित किया गया है एवं शेष लगभग 159 किलोग्राम रंगीन कचरी के 8 बैग को सीज करने के बाद खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में अगले आदेश तक रखवा दिया गया है ।
होली के त्यौहार पर खाघ विभाग टीम ने रंगीन कचरी का भरा सैंपल

