इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा अन्तर्गत कन्नौज हाइवे के मुख्य चौराहा मोना स्वीट हाउस के निकट बुधवार की सुबह करीब सवा 7 बजे तेज रफ्तार एक नए चेचिस ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी पर बैठी 16 वर्षीय कु.प्रिया यादव पुत्री रजीब यादव निवासी ग्राम लौंडी वहारपुर गम्भीर रूप से घायल हो गई,जबकि स्कूटी चला रही उसकी मां रीत यादव चोटिल हो गई।घटना चूंकि कस्बा पुलिस चौकी के समीप घटित हुई जिसके कारण तत्काल पुलिस ने नए चेचिस ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। और घायल प्रिया को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय भेज दिया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद प्रिया को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया है।घटना के सम्बन्ध में घायल प्रिया की मां रीता यादव ने बताया कि उसकी बेटी भरथना के ज्ञान स्थली कालेज में हाई स्कूल की छात्रा है,बुधवार से बेटी प्रिया की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी,सुबह वह खुद अपनी बेटी को पहले दिन की परीक्षा ग्राम मोढी स्थित जन सहयोगी इंटर कालेज में स्कूटी से दिलाने जा रही थी।
जैसे ही वह कस्बा के मुख्य चौराहे पर पहुंची इसी बीच नए चेचिस ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी,जिसमें उसकी बेटी प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को मारी टक्कर बेटी घायल

