जैन समाज में शोक

इंदौर- वीरभूमि झाँसी महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं 2 के सामने स्थित श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवाजी में मुनिश्री विश्वमित्रसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में मुनिश्री विष्णुसागरजी महाराज की समाधि आज सोमवार 16 फरवरी 2026 रहो गई हैं।_धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
पूज्य क्षपकराज मुनिश्री श्री विष्णुसागर जी महाराज का गृहस्थ जीवन का नाम श्री विष्णुकुमार जी जैन था। जो श्री अजित कुमार जी जैन, श्री प्रदीप जैन आदित्य (पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार), श्री अनिल जैन के पूज्यनीय पिताजी थे। जिन्होंने अपने जीवन के अंतिम समय में संसार को क्षणभंगुर मानकर अन्नजल एवं गृह त्याग करके सल्लेखना धारण की। परम सौभाग्य से विहाररत मुनिश्री विश्वमित्रसागरजी महाराज का करगुँवाजी क्षेत्र पर आगमन हुआ। जिनके पावन कर कमलों से अंतिम समय में उन्होंने जैनेश्वरी मुनि दीक्षा को धारण करके अपने जीवन कल्याण किया। जिनकी अंतिम डोला यात्रा आज सोमवार, 16 फरवरी 2026 को दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवाजी, झाँसी में निकाली यह समाचार जानकर भारत वर्षीय जैन समाज में शोक की खबर इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल हंसमुख गांधी, आजाद जैन टीके वेद सुशील पांड्या नरेन्द्र वेद एवं फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती रेखा जैन श्रीमती मुक्ता जैन आदि ने अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि। अंत समय में समाधी मरण प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य कर लिया

Please follow and like us:
Pin Share