भिण्ड 28 जनवरी 2026/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल गोहद विधानसभा क्षेत्र के श्री रघुनाथ जी मंदिर विजयराम धाम खनेता पर पहुंचकर श्री रघुनाथ जी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख और समृद्धि, सामाजिक और समरसता एवं शांति सद्भावना के लिए प्रार्थना की। उन्होंने श्री रघुनाथ जी मंदिर विजयराम धाम खनेता में दर्शन तथा पूजन करने के बाद श्रीधाम मठाधीश्वर जगदगुरू रामानुजाचार्य श्री स्वामी राघवाचार्य महाराज जी से भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, कलेक्टर भिण्ड, पुलिस अधीक्षक भिण्ड सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल खनेता धाम आश्रम पहुंचे

