इटावा-भर्थना विधानसभा के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित किया गया। सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है उनके बिना पार्टी का अस्तित्व संभव नहीं। कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव जीते जाते हैं तभी हमारे जैसे विधायक, मंत्री बन पाते हैं। नेताओं व पदधारी पदाधिकारियों के आगे भूतपूर्व लग सकता हैं लेकिन कार्यकर्ता के आगे कभी भूतपूर्व नहीं लग सकता हैं। ज़ब कार्यकर्ता आपस में लड़ने झगड़ने लगते हैं एक दूसरे की बुराई में लग जाते हैं वैसे ही कार्यकर्ता का निर्माण रुक जाता हैं। सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजित यूनिटी मार्च पदयात्रा के तहत भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की दम पर उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा तक पहुंची साथ ही एसआईआर के माध्यम से कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ तक पहुच चुके हैं। भाजपा का नेता व कार्यकर्ता केवल चुनाव के लिए ही राजनीती नहीं करता हैं बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से धरातल पर साल के 365 दिन कार्य करती हैं। जबकि विपक्षी पार्टियों केवल चुनाव जीतने के लिए कार्य करती हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता कभी भी किसी भी पद पर पहुंच सकता हैं इसका जीता जागता उदाहरण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद व वर्तमान प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी हैं। सम्मेलन को पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर दोहरे, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने भी सम्बोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा आप सभी कार्यकर्ताओं के दम पर ही सरकार बनती हैं। हमें आपस में मिलजुल कर रहते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एक दिशा में कार्य करना हैं। सम्मलेन में प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति व भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिवाकांत शुक्ला, सुभाष दुबे, उमेश दुबे, रामलखन कुशवाहा, राजपाल भदौरिया, कुंअर सिंह, हरिओम दुबे, डॉ धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रमोद गुप्ता, भगवान पोरवाल, पूर्व प्रधान उमरसेड़ा गोपाल तिवारी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को फूल माला व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। संचालन किसान मोर्चा अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी व पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव ने संयुक्त रूप से किया। सम्मलेन में जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, एसआईआर सह-संयोजक कृपा नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष दीपक नाथ चौधरी, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजवर्धन भदौरिया, बासु चौधरी, जिला संयोजक सोशल मीडिया विमलेश शाक्य, मंडल अध्यक्ष उदय कुशवाहा, विनोद सिंह चौहान विमल गुप्ता, ओम प्रताप गौर, चंदन दुबे, जयदीप त्रिपाठी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव जीते जाते हैं – धर्मवीर प्रजापति

