इटावा- विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के लिए जनपद में एसआईआर के माध्यम से गणना प्रपत्र बीएलओ द्वारा घर घर देने का आंकड़ा 20 नवंबर 2025 को ही प्रशासन द्वारा 99.68 प्रतिशत जारी कर दिया गया था और उन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 11 दिसम्बर तक बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र घर घर से एकत्रित करने का कार्य बहुत ही धीमी गति से किया गया। इस कारण गणना प्रपत्र प्राप्त करने का प्रतिशत 80 होना ही यह साबित करता है कि पीडीए के लोगों से गणना प्रपत्र एकत्रित ही नही किये गए है या गणना प्रपत्र मतदाता तक नही पहुंचे तब मतदाता सूची मे नाम आने से हजारों लोग वंचित रह जायेंगे।
एसआईआर अभियान की असफलता को लेकर जिला समाजवादी पार्टी के नेता एसआईआर प्रभारी उदय भान सिंह यादव ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत गणना प्रपत्र जनपद जनपद की जसवंतनगर विधानसभा सभा के कुल बूथ 452 पर कुल 398702 गणना प्रपत्र, इटावा विधानसभा के कुल बूथ 420 पर 418791 गणना प्रपत्र और भरथना विधानसभा के कुल बूथ 470 पर 412138 गणना प्रपत्र, जनपद के कुल 1229631 गणना प्रपत्र का घर घर पहुचने का प्रतिशत 100 है तब भी लक्ष्य पूर्ण नही हो पाया है। क्या 26 दिसंबर तक लक्ष्य पूर्ण हो पायेगा। जबकि गणना प्रपत्र जहां पर भी प्रपत्र दिये गये है उनको दो के स्थान पर एक ही प्रपत्र दिये गए थे। प्रपत्र जमा करते समय एक प्रपत्र पर हस्ताक्षर करके नही दिया गया है और प्रपत्र भरने मे बीएलओ द्वारा कोई मदद नही की गई थी। जनपद मे कुल गणना प्रपत्र 1229631 वितरण के सापेक्ष 239403 गणना प्रपत्र कम प्राप्त होना और उनको अनुपस्थित, शिफ्टिंग, डबल, मृतक श्रेणि मे दिखाना यह दर्शाता है कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए ठीक से कार्य नही किया गया और प्रशासन द्वारा बीएलओ पर लक्ष्य पूरा करने का दबाब बनाया जा रहा है। इस कारण बीएलओ जो एक प्रपत्र नही दे रहे थे उसी से कंप्यूटर मे फीडिंग भी कर रहे हैं जिसमे पूरी जानकारी फ़ीड नही की जा सकी है बीएलओ द्वारा भी जानकारी मिल रही थी कि ऑनलाइन फीडिंग मे 2003 का मतदाता का विवरण फ़ीड ही नही किया गया है। इसलिए डाटा मैपिंग नही हो रहा है बिना जानकारी लिए फीडिंग होगी तब हजारों मतदाता नवीन सूची मे आने से वंचित हो जायेंगे। प्रशासन से अपील है कि गणना प्रपत्र का ऑन लाइन फीडिंग मे पूर्ण डाटा फ़ीड किया जाये ताकि एसआईआर अभियान की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे और एसआईआर का जो उद्देश्य है उसका अनुपालन हो सके।
पीडीए के मतदाता कम करने की बड़ी साजिश – उदयभान सिंह

