रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी ने परेड की ली सलामी, किया गया निरीक्षण दिये दिशानिर्देश

इटावा-रिजर्व पुलिस लाइन मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारासाप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तत्पश्चात निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया । परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए । यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण कर पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए ।इसी क्रम में आरटीसी कार्यालय, आरटीसी बैरक, मेस आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि पर उल्लेखनीय रुप से आदेश-निर्देश प्रदान किया गया । परेड के उपरान्त पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक किया गया तथा पुलिस कर्मचारीगणों का अर्दली रूम किया गया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए । इस दौरान जसवंतनगर सीओ आयुत्री सिंह अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Please follow and like us:
Pin Share