इटावा-पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश संख्या पाँच-47 (वरिष्ठता–पदोन्नति) जनपद में नियुक्त 1 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई।
शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र और एसपी सिटी अभयनाथ द्वारा प्रोन्नत अधिकारी को स्टार लगाकर निरीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर एसएसपी ने प्रोन्नत अधिकारी की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन की सराहना करते उपनिरीक्षक राजेश कुमार मौर्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इटावा एसएसपी ने उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने अधिकारी को स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

