Headlines

सभी अधिकारी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सजग रहें – कलेक्टर

भिण्ड 09 फरवरी 2026/ कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में समय सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा कई अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं में संलग्न सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें, ताकि जिले में बोर्ड परीक्षाओं का शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन हो सके।
उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं का संचालन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ किया जाए। सभी अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें तथा बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सजग रहें। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें। अधिक समय से लंबित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
कलेक्टर ने ईकेवाईसी की समीक्षा कर कहा कि समस्त नगरीय निकाय सीएमओ और सीईओ जनपद समग्र ईकेवाईसी पर विशेष ध्यान दें और कार्य में प्रगति लाएं, आवश्यकता पड़ने पर कैम्प भी लगाएं।
कलेक्टर ने संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा कर सख्त निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। शिविरों में समग्र ईकेवायसी और योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें, सभी विभाग प्रमुख अधिकतम पात्र लोगों तक पहुँचें तथा लंबित प्रकरणों का समयसीमा में समाधान हो।
उन्होंने टीएल पत्र निराकरण की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिऐ।

Please follow and like us:
Pin Share