भिण्ड 06 फरवरी 2026/ राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु (एम.डी.ए) अभियान 2026 के सफल संचालन के संबंध में जिला समन्वय समिति की बैठक आज कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष भिण्ड में आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार के फाईलेरिया कंसल्टेंट श्री पवन मेहरा एवं स्टेट कॉर्डिनेटर डब्ल्यू.एम.ओ. डॉ. देवेन्द्र सिंह तोमर द्वारा जिले में काईलेरिया रोग की वर्तमान स्थिति एवं आगामी एम.डी.ए. 2026 के लिये आवश्यक तकनीकी दिशा निर्देश की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने विभागीय समन्वय, दवा वितरण की गुणवत्ता, प्रशिक्षण तथा जनजागरूकता गतिविधियों पर विशेष बल दिया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया कि एम.डी.ए 2026 के दौरान दवा वितरण, निगरानी रिपोर्टिंग और जनजागरूकता गतिविधियों को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाए तथा सभी विभागों द्वारा शत्-प्रतिशत कवरेज सुनिश्वित किया जाए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह अभियान प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यदि किसी व्यक्ति में संभावित फाइलेरिया रोग के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसकी जानकारी निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में अवश्य देवें।
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

