दतिया।जिले की बड़ौनी पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में की गई। प्रकरण के अनुसार फरियादी अपने भतीजे के साथ थाना उपस्थित होकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 मार्च 25 को उसकी नाबालिग पुत्री ब्यूटी पार्लर से वापस नहीं लौटी। परिजनों को संदेह था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना बड़ौनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के कथनों के आधार पर आरोपी पवन अहिरवार पुत्र स्वामीशरण अहिरवार निवासी दिसवार थाना दुरसड़ा, हाल निवासी भेड़पुरा दतिया द्वारा अपराध किया जाना पाया गया।इसके बाद प्रकरण में धारा 64(1), 351(3) बीएनएस एवं 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। आरोपी पिछले करीब 10 माह से फरार था और लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। थाना बड़ौनी पुलिस एवं साइबर सेल दतिया द्वारा लगातार प्रयास और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 8 फरवरी को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल दतिया भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश राजपूत थाना प्रभारी बड़ौनी, उपनिरीक्षक हिमांशु भार्गव, आर. अंकित शर्मा, आर. सुरेन्द्र रावत, आर.विकास पाठक, आरक्षक शुभम यादव तथा साइबर सेल दतिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दतिया पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
अपहरण व दुष्कर्म के मामले में 10 माह से फरार आरोपी को बड़ौनी पुलिस ने किया गिरफ्तार,

