Headlines

कर्तव्यनिष्ठ सैनिक प्रमोद खरे का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित

दतिया।थाना थरेट में पदस्थ सैनिक प्रमोद खरे का रविवार को गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। सैनिक प्रमोद खरे विगत लगभग 4 वर्षों से थाना थरेट में सेवाएं दे रहे थे।जो पुलिस विभाग में अपने कर्तव्य, अनुशासन एवं निष्ठा के लिए सदैव उदाहरण बने रहे।अपने कार्यकाल के दौरान सैनिक प्रमोद खरे ने थाना कार्यों, ड्यूटी अनुशासन, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के पालन एवं आम नागरिकों के साथ व्यवहार में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन किया।उनके सहयोगात्मक स्वभाव एवं ईमानदार कार्यशैली के कारण वे थाना स्टाफ के बीच विशेष सम्मान के पात्र रहे। रविवार को आयोजित विदाई समारोह में थाना प्रभारी द्वारा सैनिक प्रमोद खरे के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर थाना स्टाफ की उपस्थिति में उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया गया।विदाई समारोह के उपरांत थाना स्टाफ के लिए भोजन का आयोजन भी किया गया,जिससे कार्यक्रम सौहार्द पूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ।थाना परिवार थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया, प्रधान आरक्षक रामजी चरण शुक्ला सुरेंद्र पचौरी विनोद विमल बलराम दुबे प्रकाश क एवं आरक्षक रविकांत अंकित राहुल राम खिलौना कुशवाहा की ओर से सैनिक प्रमोद खरे के आगामी जीवन एवं भविष्य के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की जाती हैं।

Please follow and like us:
Pin Share