भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना एसएसपी ने शस्त्रों, उपकरणों और वाहनों की पूजा कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना की
इटावा। भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुलिस विभाग में प्रयुक्त शस्त्रों, उपकरणों तथा परिवहन एवं यांत्रिकी शाखा से…

