इटावा- संस्कृत साहित्य के महाकाव्य रामायण के रचियता महर्षि बाल्मीकि की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर समस्त-कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गयी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमे प्रेरणा लेते हुए उनके द्वारा बताये हुए सद् मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने सदैव मानव कल्याण और हितों पर जोर दिया है। हमें भी इसका अनुसरण करना चाहिए।
इसके पश्चात सभी कांग्रेसी कटरा शमशेर खां में बत्तख तलैया स्थित आदिकवि महर्षि वाल्मीकि के मन्दिर पर पहुंचे। वहां उन्होंने वाल्मिक जी की प्रतिमा के ऊपर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, ज़िला महासचिव अमित त्रिपाठी अंबुज, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर करण सिंह राजपूत, सरवर अली,प्रदीप द्विवेदी, अमन तिवारी, अंसार अहमद, एवं धर्मेंद्र कुमार सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे
कांग्रेस कार्यालय मे मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
