भाजपा कार्यालय मे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन-महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता

इटावा-आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अन्तर्गत भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में व कार्यक्रम संयोजक विकास भदौरिया के संयोजन में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अभियान को आगे बढ़ाने के लिए 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती से लेकर से 25 दिसम्बर पंडित अटल बिहारी बाजपेई जयंती तक “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” चलाया जा रहा हैं। जिसमें हस्ताक्षर अभियान, रथ यात्राएं, सेमिनार, महिला-युवा सम्मेलन, ऑनलाइन प्रतियोगिताएं और स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा।भारत की प्राचीन अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया के लिए आदर्श थी। हम आजादी के पहले स्वदेशी के कारण आत्मनिर्भर थे, लेकिन आजादी के बाद दुनिया पर निर्भर हो गए। जीएसटी रिफॉर्म कोई सामान्य कदम नहीं, बल्कि स्वदेशी को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश है। यदि युवाओं को स्वदेशी की ओर प्रेरित किया जाए तो भारत फिर से आर्थिक महाशक्ति बन सकता है।स्वदेशी का अर्थ केवल वस्तुओं का उपयोग नहीं है, बल्कि यह हमारी भाषा, संस्कृति, पहनावे और रीति-रिवाजों से भी जुड़ा है। आजादी की लड़ाई में स्वदेशी ने ही हमें अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया था। गांधी जी ने चरखे के माध्यम से हर व्यक्ति को जोड़ने का कार्य किया। आज के दौर में भी हमें स्वदेशी को नए संदर्भों में परिभाषित करना होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ की नीतियों के जरिए स्वदेशी को बढ़ावा दिया है। इसी का परिणाम है कि भारत का रक्षा निर्यात कुछ सौ करोड़ से बढ़कर 24,000 करोड़ रुपये हो गया है। मोदी जी का संकल्प ही स्वदेशी है और हमें उनके साथ खड़े होकर इसे जन-जन तक ले जाना है।कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि आत्मनिर्भर का मतलब है कि हम अपने देश में बनी चीजें खरीदें और निर्यात बढ़ाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर व्यक्ति के मन में स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की मानसिकता बनाएं। इससे रोजगार बढ़ेगा और भारत 2047 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकेगा।
कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ रमाकांत शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा आदि ने सम्बोधित किया। कार्यशाला का कुशल संचालन कार्यक्रम सह-संयोजक व पूर्व जिला मंत्री बासु चौधरी ने किया।कार्यशाला में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, कार्यक्रम सह -संयोजक व जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा, राहुल राजपूत लखना नगर पंचायत चेयरमेन गणेश शंकर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष विवेक भदौरिया, देवप्रताप भदौरिया, हरनाथ कुशवाह, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, ममता कुशवाहा, चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष उदयवीर दोहरे, किसान मोर्चा अध्यक्ष अवधेश चतुर्वेदी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजवर्धन भदौरिया, सतेंद्र राजपूत, प्रमिला पालीवाल, सोनिया चक, प्रिया तिवारी सहित जिला पदाधिकारी, जिला अभियान समिति, मंडल अध्यक्ष, मंडल अभियान समिति व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Please follow and like us:
Pin Share