व्यापार मंडल मिश्रा गुट के बने जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने जनपद इटावा में जिलाध्यक्ष के पद पर वरिष्ठ व्यापारी नेता कृष्ण मुरारी गुप्ता को नियुक्त किया है।प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने जिलाध्यक्ष रहे अनंत अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।जनपद के प्रमुख व्यवसाई और समाजसेवी मिलनसार, सभी के सुख दुख में सदैव कंधे से कंधा लगाकर खड़े रहने वाले मृदुभाषी व्यापारी नेता कृष्ण मुरारी गुप्ता के जिलाध्यक्ष बनने पर जनपद के व्यापारियों,राजनीतिज्ञों, शिक्षकों व उनके शुभ चिंतकों ने ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं।

Please follow and like us:
Pin Share