भारतीय किसान संघ का प्रशिक्षण वर्ग का किया गया आयोजन

इटावा-भारतीय किसान संघ जनपद के विकास खण्ड बढ़पुरा एवं बसरेहर का कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित , प्रान्त संगठन मंत्री कमलेश कुमार पाण्डेय जिला अध्यक्ष राहुल तोमर जिला मंत्री रवीन्द्र चौहान द्वारा सर्वप्रथम ध्वजारोहण,भारत माता व भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तदोपरान्त भारतीय किसान संघ के संस्थापक श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पर माल्यार्पण, भारत माता के उदघोष कर प्रथम सत्र का शुभारम्भ हुआ।कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में आए हुए किसान सदस्यों को प्रदेश संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने भारतीय किसान संघ की मूल संरचना एवं द्वितीय सत्र में किसान संघ की रीति नीति का प्रशिक्षण दिया। प्रान्त संगठन मंत्री कमलेश कुमार पाण्डेय ने तृतीय सत्र में किसान संघ की कार्य पद्धति एवं चतुर्थ सत्र में किसान संघ की मूल संकल्पना का प्रशिक्षण प्रदान किया। अन्तिम पंचम सत्र में जिला अध्यक्ष राहुल तोमर ने जिले में किसान संघ द्वारा किए गए कार्यकमों एवं आगामी कार्य योजना को बताया गया।मंच संचालन जिला मंत्री रवीन्द्र चौहान द्वारा किया गया।प्रशिक्षण वर्ग में कानपुर प्रान्त के पदाधिकारियों में प्रान्त मंत्री मनीष चतुर्वेदी , महिला प्रमुख श्रीमती सुशीला राजावत , प्रचार प्रमुख अक्षय प्रताप सिंह , जल आयाम प्रमुख श्रीमती वर्षा दुबे , जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों में जिला अध्यक्ष राहुल तोमर ,जिला मंत्री रवीन्द्र चौहान , जिला सहमंत्री सुनील शाक्य , कोषाध्यक्ष सुधीर यादव , युवा प्रमुख आशीष शुक्ला , महिला प्रमुख श्रीमती अरुणा सिंह , प्रचार प्रमुख रवि रतन किशोर , जैविक प्रमुख उदयवीर सिंह , सदस्य श्रीमती नीतू श्रीवास्तव, अविनाश त्रिपाठी , विपिन दुबे , दीपेन्द्र राठौर, विकास खण्ड बढ़पुरा से अध्यक्ष आकाश भदौरिया , मंत्री रामनिवास शर्मा , सदस्य मान सिंह चौहान , सतीश कुमार , के साथ विभिन्न ग्रामों की समिति के किसान सदस्य एवं विकास खण्ड बसरेहर से अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह , युवा प्रमुख सौरभ शाक्य के साथ किसान सदस्य उपस्थित रहे। जसवन्तनगर से शंभू चौहान , चकरनगर से चित्रा परिहार, कमलेश कुमार , रोहित राना उपस्थित रहे

Please follow and like us:
Pin Share