कांग्रेस कार्यालय पर जिला स्तरीय बैठक संपन्न, बुंदेलखंड जोन प्रभारी पूर्व विधायक विजेंद्र व्यास ने बैठक मे लिया भाग

इटावा-कांग्रेस कार्यालय पर संगठन सृजन अभियान में तीव्रता लाने हेतु जनपद स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झांसी से पधारे बुंदेलखंड ज़ोनल प्रभारी पूर्व विधायक विजेंद्र व्यास (डमडम महाराज) ने जनपद, शहर, ब्लॉक, मंडलम, वार्ड एवं बूथों के पदाधिकारीयों से सीधा संवाद किया।
मुख्य अतिथि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन सृजन सबसे पहली और महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। इसी प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी पहली बार संगठन सृजन अभियान को बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक तीव्रता के साथ गति प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की कुनीतियों से आहत जनता आज कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही है। इसलिए हमारा दायित्व बनता है कि हम संगठन को मजबूत कर सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इसी क्रम में बैठक की अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने सभी पदाधिकारीयों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपना-अपना सहयोग संगठन अभियान को आगे बढ़ाने के लिए करें। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता के ऊपर कभी भी कोई भी समस्या या परेशानी आती है तो समस्त कांग्रेस जन उसके साथ खड़े दिखाई देंगे।संबोधन की इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा कि जिस तरह से एक मुट्ठी अनाज एक खेत में डालने से बोरा भर भर कर अनाज उत्पन्न होता है। उसी तरह से कांग्रेस का कार्यकर्ता है। एक-एक कार्यकर्ता अपने साथ अनेकों लोगों को जोड़ने की ताकत रखता है।
कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारीयों को राष्ट्रीय ध्वज वितरण किया गया।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, सुखराम सिंधी, आलोक यादव, प्रशांत तिवारी, वाचस्पति द्विवेदी, प्रेरणा जुबैरी, आर बी सिंह पाल, सतीश नगर, कृपाराम राजपूत , करन सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह पाल , विष्णुकांत मिश्रा, अवनीश वर्मा, शमशुद्दीन खान श्याम सिंह कुशवाहा, प्रभुदयाल शाक्य, सतीश शाक्य, हरेंद्र सिंह दिवाकर, सत्य प्रकाश राजपूत, अमित अग्निहोत्री, कमलेश वर्मा , महेश कटारे, कुलदीप तिवारी, आसिफ जादरान महेंद्र राजपूत, मोहम्मद अंसार, सरला जाटव, पूजा वाजपेई, दीक्षा शुक्ला, मालवती राजपूत, सरवर अली, प्रदीप द्विवेदी, अनुराग कर्ण, दीपेश, अखिलेश, एवं अन्य कांग्रेस से जन उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share