इटावा-कांग्रेस जिला महामंत्री अम्बुज त्रिपाठी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला करते हुये कहा कि केंद्र सरकार से पर्याप्त खाद न मिलना और प्रदेश सरकार का लापरवाह रवैया दोनों ने मिलकर किसानों को बदहाली में धकेल दिया है।
गोदामों के बाहर लगीं लम्बी कतारें और मंडियों में कालाबाजारी यही है। भाजपा सरकार का डबल इंजन विकास मॉडल है । फिर भी आज किसानों की इतनी दुर्गति कई प्रश्न चिन्ह खड़े करती है।
पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार खाद के संकट के प्रति गंभीर नहीं है । इसी के चलते प्रदेश भर में खाद का भारी संकट आन पड़ा है। कांग्रेस जिला महामंत्री अम्बुज त्रिपाठी ने कहा कि इटावा सहित पूरे प्रदेश में खाद का संकट गहराता जा रहा है। सुबह से ही किसान भूखे प्यासे लंबी-लंबी कतारों में खाद-वितरण केंद्र पर खड़े हो जाते हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है
कांग्रेस नेता ने शासन प्रशासन से मांग करते हुये कहा कि जनपद इटावा के किसानों को तत्काल सुविधाजनक रूप से खाद उपलब्ध करायी जाए
कांग्रेस नेता ने भाजपा पर आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर उत्तर प्रदेश के किसानों को खाद के लिए तड़पा रही है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरका पहले से बदहाल किसानों से न जाने किस बात का बदला ले रही है।
किसानों के लिए खाद का इंतजाम करने में पूरी तरह नाकाम योगी सरकार पुलिसिया दमन से केवल किसानों की आवाज़ दबाने में लगी है।
सरकार को किसानों की पीड़ा आख़िर क्यों नहीं दिखाई देती। हमारे देश का अन्नदाता कब तक इस तरह शोषण का शिकार होता रहेगा। सरकार ने अगर किसानों की अनदेखी की तो कांग्रेस पार्टी बहुत जल्द उनके पक्ष में आंदोलन करेगी।
यूपी में खाद का गहराता संकट किसान हुए परेशान-कांग्रेस जिला महांमत्री अम्बुक त्रिपाठी
