ग्वालियर-: जैन मिलन महिला सिटी सेन्टर शाखा का शपथ ग्रहण समारोह व हरियाली तीज कार्यक्रम आज सिटी सेन्टर पटेल नगर स्थित होटल सिल्वर ओक में आयोजित किया गया। जिसमे नवीन टीम 2025 की नवीन कार्यकारिणी ने प्लास्टिक की पॉलीथिन का बहिष्कार कर बांटेगी कपड़े के थैले, करेगी लोगो को जागरूक करने की की विधिपूर्वक शपथ। वही महिलाओं ने गुजराती परिधान में सम्मिलित होकर हरियाली तीज का भी कार्यक्रम आयोजित किया। केंदीय से आया श्रेष्ठ शाखा अवार्ड से संस्था के पदाधिकारियों को सम्मानित किया।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन महेंद्र टोंग्या थे। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष राजेश जैन बंटी, जैन समाज के विद्वान पंडित अजीत कुमार शास्त्री, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अनिता जैन, शपथ अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री कमलेश जैन, ओर क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रीति जैन मौजूद थी। कार्यक्रम संयोजिका राखी जैन व नरेश जैन थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के चित्र आवरण एवं दीप प्रज्वलित अतिथिगणों ने सामूहिक रूप से किया।महावीर वंदना प्रार्थना सारिका जैन ने किया। वही मंगलाचरण शीतल जैन और अंजना जैन के द्वारा एवं नीलम जैन द्वारा हरियाली तीज के गाने पर नृत्य किया। संस्था का परिचय व स्वागत उद्बोधन शाखा की स्थापक अध्यक्ष शालू जैन ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महिलाओ ने सोलह श्रृंगार कर रंग-बिरंगी गुजराती चुनरी परिधान में सम्मिलित हुई। जिसमे सभी ने महिलाओं ने गुजराती गाने पर डांडिया नृत्य किया। अतिथियों ने पुरुस्कार वितरण किए। कार्यक्रम का संचालन शैलजा जैन एवं आभार सचिव सत्य शालिनी जैन ने माना।
संस्था की इन नवीन टीम के पदाधिकारियों ने ली ग्रहण की शपथ।
शपथ अधिकारी क्षेत्रीय मंत्री कमलेश जैन ने नवीन टीम के संस्थापक अध्यक्ष शालु जैन, नवीन अध्यक्ष मनीषा जैन, सचिव सत्य शालिनी जैन, कोषाध्यक्ष सरिता जैन, उपाध्यक्ष नीलम जैन, उप सचिव शीतल जैन, धार्मिक मंत्री मंजू जैन, सामाजिक मंत्री नीतू जैन के साथ अन्य सदस्यों को भी विधिपूर्वक शपथ दिलाई गई