सपा जिलाध्यक्ष ने की पत्र जारी कर मनीष यादव पतरे को किया निष्कासित

इटावा- समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू ने उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी के सदस्य मनीष यादव उर्फ पतरे को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में एक पत्र जारी कर औपचारिक घोषणा की हालांकि पत्र में निष्कासन के पीछे का स्पष्ट कारण नहीं दर्शाया गया है। मनीष यादव पतरे पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और बाद में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे उन्हें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया था हाल ही में महेवा ब्लॉक में कथावाचक विवाद को लेकर मनीष यादव ने अखिलेश यादव पर सार्वजनिक टिप्पणी की थी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसी के बाद से पार्टी के भीतर उन्हें लेकर असंतोष की अटकलें लगाई जा रही थीं और माना जा रहा था कि पार्टी जल्द कोई कठोर कदम उठा सकती है। मनीष यादव ने बातचीत में कहा मैंने कोई भी पार्टी विरोधी गतिविधि नहीं की है। कथावाचक कांड पर जो बात मैंने कही उस पर आज भी कायम हूं

Please follow and like us:
Pin Share