खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सफलता का आधार बनता है – विधायक श्री नरेन्द्र सिंह

भिण्ड 08 मार्च 2026/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिला स्तरीय ASMITA खेल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन राजीव गांधी स्टेडियम भिण्ड में किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं माय भारत के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य एवं फिटनेस संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा उनकी व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करना है।
जिसमें एथलेटिक्स की 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित हुईं। इसके अतिरिक्त रस्साकसी एवं अन्य मनोरंजक खेल गतिविधियां आयोजित हुईं। जिसमें अंडर-13, 13 वर्ष से 18 वर्ष तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं से भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह व कलेक्टर भिण्ड ने विजेता बालिकाओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हमेशा खेलों को बढ़ावा देते हैं। उनकी मंशा है कि हमारी मातृशक्ति बेटियां खेल मैदान में उतरें और देश का नाम रोशन करें। ASMITA खेल महोत्सव जैसे कार्यक्रम इन्हें प्रेरित कर रहे हैं। आज राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारी बेटियों ने अपनी प्रतिभा के द्वारा जिले और देश का परचम लहराया है। मुख्यमंत्री की भी यही सोच है कि बेटे-बेटियां कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए खेल खेलना बहुत जरूरी है। खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो सफलता का आधार बनता है। यह अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाता है।
कलेक्टर भिण्ड ने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि “यह खेल प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि उत्साह व रुचि का प्रतीक है। सभी प्रतिभागियों को बधाई! ऐसी पहल से बेटियां मजबूत बनेंगी।” आयोजन में जिला खेल अधिकारी व स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Please follow and like us:
Pin Share