इटावा। ज़िला कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के संयोजन में होली मिलन समारोह एवं रोज़ा इफ़्तार का आयोजन सांय 5 बजे किया गया।समाज में बड़ते विघटनकारी उस धार्मिक घृणा-द्वेष से भरे इस वातावरण में गंगा-जमुनी सभ्यता, भाई-चारा एवं आपसी सोहार्द का संदेश देते इस कार्यक्रम में सभी कांग्रेसियों ने पहले गुलाब के फूलों से होली खेली फ़िर रोज़ा खुलने के समय इफ़्तार किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे,पीसीसी मेंबर कोमल सिंह कुशवाहा, प्रमोद शंखवार, प्रशांत तिवारी,सुमनलता उपाध्याय,वाचस्पति द्विवेदी,प्रेरणा ज़ुबैरी,करन सिंह राजपूत,शोजव रिज़वी,सरवर अली, नरेंद्र यादव, डॉ.झब्बूलाल,अंसार अहमद, अनुराग कर्ण,प्रदीप द्विवेदी,सुहेल सहित तमाम कांग्रेसियों ने हर्षोल्लाह के साथ उक्त कार्यक्रम में सहभागिता की।
कांग्रेस कार्यालय मे किया रोजा इफ्तार व होली मिलन का आयोजन

