इटावा -पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड यूपीआई के माध्यम से निकाले गये पीड़ित के 2,07,000/- रुपयों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शत प्रतिशत 2,07,000/- रुपये वापस कराये गये । साइबर सेल द्वारा साइबर फ्रॉड के माध्यम से निकाले गये पीडित के 2,07,000/- रुपये पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी । प्रार्थी/पीडित शिवम कुमार पुत्र हरि शंकर निवासी लालपुरा जैन धर्मशाला, के खाते से बिना जानकारी के 81,337/- रुपये कट जाने के संबंध मे पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गयी । जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा साइबर सेल इटावा को घटना का संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभय नाथ त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभयनारायण राय के कुशल मार्गदर्शन में साइबर सेल द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य संकलन किये गये एव बैंक अधिकारी/पेमेण्ट गेटवे के नोडल अधिकारी इत्यादि से समन्वय स्थापित/वार्ता कर प्रार्थी के रुपये वापस करने का प्रयास किया गया जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए पीडित के 2,07,000/- रुपये शतप्रतिशत वापस कराये गये है। पुलिस उपनिरीक्षक लोकेश कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल विजय कुमार, हेडकांस्टेबल मनीष कुमार, कांस्टेबल पंकज, टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
साइबर फ्राँड के मामले में पीड़ित के 207000 शत प्रतिशत मिले वापिस

